Blog

वीडियो: सड़क हादसे में पिता की मौके पर दर्दनाक मौत, 14 वर्षीय बेटा हायर सेंटर रेफर

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 14 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बता दे लक्सर के पंडितपुरी गांव निवासी लोकेंद्र अपने 14 वर्षीय बेटे अनमोल के साथ मोटरसाइकिल से किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वे लक्सर-बालावाली रोड पर अकोढ़ा कला गांव की पुलिया के पास पहुंचे, तभी गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

Oplus_16908288हादसा इतना भीषण था कि लोकेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भीड़ को देख मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी और घायल को अस्पताल भिजवाया बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल अनमोल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही।

Related Articles

Back to top button