लक्सर

Video: विद्युत विभाग की टीम के साथ लगातार बढ़ रही घटनाएं

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम के साथ अभद्रता और धमकी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला लक्सर के खड़ंजा कुतुबपुर गांव का है, जहां बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए कैंप लगाकर पहुंची विद्युत विभाग की टीम के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ दबंग लोग टीम के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में दबंग लोगो द्वारा टीम को यह कहते भी सुना जा सकता है कि यहां भी बहादरपुर जैसा हाल कर देंगे। आपको बता दें कि इससे पहले पथरी थाना क्षेत्र में भी विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। वहीं लक्सर के बसेड़ी गांव में भी टीम के साथ हाथापाई की जा चुकी है। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से विभागीय कर्मचारियों में रोष और असुरक्षा का माहौल है। इस मामले में जब खड़ंजा कुतुबपुर की घटना को लेकर लक्सर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Back to top button