
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में बीती 1 फरवरी को दिन दिहाड़े सुल्तानपुर मार्ग पर फाइनेंस कर्मी से लूट करने वाले चार आरोपियों में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लक्सर पुलिस ने लूट का खुलासा किया है।
लक्सर कोतवाली पहुंचे एसपी देहात शेखरचंद सुयाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लूट का खुलासा करते हुए बताया कि 1 फरवरी को दुकान का कनेक्शन कर लौट रहे रवि नाम के फाइनेंस कर्मी के साथ सुल्तानपुर मार्ग पर चार आरोपियों द्वारा मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें पुलिस की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिनके कब्जे से लूट की 1लाख 85 हजार की रकम ओर एक मोबाइल बरामद किया गया है साथ ही घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद की गई। उन्होंने बताया आरोपियों के आपराधिक इतिहास की पुलिस जानकारी कर रही है और एक अन्य आरोपी की भी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं उन्होंने बताया तीनों आरोपी गुलशेर, फरमान और साहिल लक्सर के खड़ंजा कुतुबपुर गांव के निवासी है जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।









