लक्सर

Video: तहसील दिवस में एसडीएम की फटकार के बाद जागा नगर पालिका प्रशासन

नगर में अतिक्रमण हटाने निकली टीम फिर भी खाना पूर्ति कर वापस लौटी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। तहसील दिवस में नगर क्षेत्र में साफ-सफाई और अतिक्रमण की शिकायतों पर एसडीएम सौरभ असवाल की कड़ी फटकार के बाद लक्सर नगर पालिका परिषद हरकत में तो आई, लेकिन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई।

नगर पालिका की टीम जब अतिक्रमण हटाने के उद्देश्य से नगर में पहुंची तो अतिक्रमण कर दुकान लगाए बैठे दुकानदारों ने इसका जमकर विरोध किया। दुकानदारों का आरोप है कि वे प्रतिदिन नगर पालिका को 20 रुपये शुल्क के रूप में देते हैं।

इसके बावजूद अब उनकी दुकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। दुकानदारों ने मीडिया के कैमरे के सामने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका उनसे नियमित रूप से पैसे वसूलती है और अब अतिक्रमण के नाम पर कार्रवाई कर रही है।

विरोध बढ़ने पर नगर पालिका की टीम बिना किसी ठोस कार्रवाई के बीच में ही लौट गई।

वहीं इस पूरे मामले में जब नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल से बात करनी चाही तो वे कैमरे से बचते नजर आए। उनके इस रवैये से नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button