लक्सर

Video: राजा भागीरथ की प्रतिमा के एक वर्ष पूरे होने पर सैनी समाज के लोगों ने केक काटकर मनाई वर्षगांठ

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में रोडवेज बस अड्डे के समीप स्थापित राजा भागीरथ की प्रतिमा के स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सैनी समाज के लोगों द्वारा हर्षोल्लास के साथ वर्षगांठ मनाई गई।

इस अवसर पर समाज के लोगों ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की और एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सैनी समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने राजा भागीरथ के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजा भागीरथ भारतीय इतिहास में त्याग, तपस्या और जनकल्याण के प्रतीक रहे हैं।

उन्होंने गंगा को धरती पर लाकर मानव कल्याण का महान कार्य किया, जिससे आज भी समाज प्रेरणा लेता है। वक्ताओं ने कहा कि राजा भागीरथ की प्रतिमा की स्थापना का उद्देश्य समाज में संस्कार, एकता और सामाजिक चेतना को मजबूत करना है।

इस तरह के कार्यक्रम आने वाली पीढ़ियों को अपने महापुरुषों के इतिहास और आदर्शों से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिमा स्थल को सजाया गया और वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।

सैनी समाज के लोगों ने भविष्य में भी सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को इसी तरह आयोजित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सैनी समाज के कई गणमान्य लोग, युवा और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button