लक्सर

Video: तहसील दिवस में एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी को लगाई जमकर फटकार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में आज एसडीएम सौरभ असवाल की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया तहसील दिवस में लगभग 35 शिकायते आई जिनमे से करीब 13 शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बता दे इस दौरान तहसील दिवस में एसडीएम सौरभ असवाल ने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी को नगर में साफ सफाई और अतिक्रमण की शिकायत पर जमकर फटकार लगाई।

उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अपने कार्य में लापरवाही कर रहे हैं उन पर नजर रखी जा रही है। अगर वह अपने काम में सुधार नहीं लाते तो उनकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। उधर तहसील दिवस में आए फरियादियों का कहना है तहसील दिवस सिर्फ एक तमाशा बनकर रह गया है तहसील दिवस में शिकायतों का कोई संज्ञान नहीं लिया जाता और ना ही उनकी समस्याओं का समाधान होता वह सालों से तहसील दिवस और तहसील के चक्कर काट रहे हैं।

Related Articles

Back to top button