लक्सर

Video: नगर पालिका में 2 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे व्यक्ति को अध्यक्ष ने आश्वासन देकर कराया जलपान

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर नगर पालिका परिसर में पिछले दो दिनों से चल रहा अनशन आखिरकार खत्म हो गया। रजत जयंती पार्क का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी बाबू रतन सिंह के नाम पर रखने की मांग को लेकर 20 मार्च से भूख हड़ताल पर बैठे उनके पोते जितेंद्र को नगर पालिका अध्यक्ष ने आश्वासन देकर जलपान कराया।

अध्यक्ष संजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर अनशनकारी जितेंद्र से वार्ता की और उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिलाया कि पार्क का नाम बाबू रतन सिंह स्वतंत्रता सेनानी रजत जयंती पार्क रखने के लिए शासन स्तर तक पूरा प्रयास किया जाएगा।

अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2006 में इस पार्क का प्रस्ताव रजत जयंती पार्क के नाम से पारित हुआ था और उसी आधार पर निर्माण कार्य भी जारी है। हालांकि, यदि प्रस्ताव में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो उसे संशोधित कर सही नामकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। वही आश्वासन के बाद अनशनकारी जितेंद्र ने जलपान कर अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी।

Related Articles

Back to top button