हरिद्वार

दर्दनाक: वाहन का टायर फटने से चार वन अधिकारीयों की मौत

हादसे की खबर से प्रदेश भर के वन विभाग में शोक की लहर

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) हरिद्वार। ऋषिकेष के चीला क्षेत्र में आज बड़ा हादसा हो गया जिसमें वन विभाग का एक वाहन का टायर फटने के बाद वाहन पेड़ से टकरा गया। बताया जा रहा है कि टक्कर में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं चीला वन विभाग के रेंजर, वन दरोगा सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही वन विभाग अधिकारीयों में हड़कंप मच गया। प्रात जानकारी के अनुसार वाहन में दस लोग सवार थे। वहीं हादसे में मरने वालों में उत्तरकाशी के पूर्व जिलाधिकारी और वर्तमान में पीएमओ में तैनात मंगेश घिल्डियाल के छोटे भाई शैलेश घिल्डियाल भी शामिल हैं। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को पुलिस व एसडीआरएफ की मदद से ऋषिकेश एम्स पहुंचाया गया। जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकरियों एवं कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज से एक इंटरसेप्टर जीप में वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जीप का ट्रायल के लिए जिला बैराज मार्ग पर आ रहे थे। तभी जल विद्युत गृह से कुछ दूरी पर शक्ति नहर पर आकर यह वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। जिससे वाहन एक पेड़ से टकरा गया। जिससे वाहन में सवार कुछ लोग छिटककर बाई तरफ खाई में जा गिरे, पेड़ से टकराने के बाद यह वाहन शक्ति नहर की ओर बने पैराफिट से जा टकरा गया, जिससे वन जीव प्रतिपालक सुश्री आलोकी चीला नहर में जा गिरी। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा सभी घायलों को तत्काल एम्स ऋषिकेश पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा शैलेश घिल्डियाल रेंज अधिकारी, प्रमोद ध्यानी उप वन क्षेत्राधिकारी, सैफअली खान पुत्र खलील उल रहमान, कुलराज सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल हुए हिमांशु गोसाई पुत्र गोविन्द सिंह वाहन चालक डॉ राकेश नौटियाल पशु चिकित्सा राजाजी नेशनल पार्क अंकुश, अमित सेमवाल, चालक अश्विन बिजू चालक का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। वहीं चीला नहर में गिरी वन जीव प्रतिपालक सुश्री आलोकी का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button