हरिद्वार

व्हाट्सएप ग्रुप बना मिशाल, युवक की जिंदगी बचाने के लिए युवा आए आगे

Help for priyanshu, अकेली मां का सहारा बने बेटे के दोस्त, आप भी करें मदद

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। कहते हैं आज के युग में कोई किसी का नहीं होता है, व्हाट्सएप पर बना एक ग्रुप ने कहावत को बदल कर रख दिया है जी हां help for priyanshu के नाम से बना व्हाट्सएप ग्रुप ने एक मिसाल पैदा की है।

जानकारी के अनुसार शिवलोक कॉलोनी निवासी प्रियांशु कुमार अपने दोस्त के साथ चिल्ला रोड से होते हुए घर की तरफ आ रहा था, अचानक स्कूटी अनियंत्रण होने के कारण एक्सीडेंट हो गया, एक्सीडेंट इतना भयानक था कि पीछे बैठा प्रियांशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक्सीडेंट की खबर सुनते ही अकेली मां परेशान हो गई मां का सहारा देने पहुंचे बेटे के दोस्तों ने हौसला बढ़ाते हुए प्रियांशु को जॉलीग्रांट एडमिट कराया। गौरतलब है कि प्रियांशु के पिताजी का कई वर्ष पहले निधन हो गया था प्रियांशु का पालनपोषण उसकी अकेली मां करती थी।

वही प्रियांशु के इलाज के लिए एक गरीब मां के पास इतने पैसे न होने के चलते दोस्तों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर एक मां की मदद कर प्रियांशु को नई जिंदगी दी।

व्हाट्सएप पर बना ग्रुप दोस्तों की मिसाल बनता जा रहा है प्रियांशु के इलाज के लिए अभी अलग-अलग क्षेत्र से मदद करने में लगे हुए हैं।

सबसे बड़ी हैरत की बात तो यह सामने आई है कि ना तो कोई जनप्रतिनिधि मदद के लिए आगे आया है, वहीं क्षेत्र में भी इस बात को लेकर चर्चा बनी हुई है।

हरिद्वार की गूंज समाचार पत्र, HKG न्यूज़ पोर्टल आप सभी से अपील करता है कि आप भी प्रियांशु की जिंदगी बचाने को लेकर आगे आएं, ओर एक गरीब परिवार की मदद कर अकेली मां का सहारा बने। मो० 7533871276

Related Articles

Back to top button