पदभार ग्रहण करने पर युवा समाजसेवी ने नए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का किया स्वागत
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुडकी। गंगनहर कोतवाली में अभी हाल ही में जाने-पहचाने नये प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण किया है, उनके गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के तौर पर नई जिम्मेदारी मिलने से पूरे नगर में हर्ष की लहर है।कांवड के समय मणिभूषण श्रीवास्तव सिविल लाइन कोतवाली में तैनात थे, जहां रहते संवेदनशील कांवड मेेले को सकुशल सम्पन्न कराया, जिसके लिए इनकी बड़ी व्यापक सद्भावनापूर्ण कार्यविधि सबको बेहद पसंद आई।

उस समय सभी ने देखा कि मणिभूषण श्रीवास्तव दिन-रात सडकों पर कांवड व्यवस्था बनाते रहे तथा हर छोटे-बड़े झगडे को अपने व्यवहार व सूझबूझ से दूर कराया। नगर के युवा समाजसेवी हाजी मोहम्मद इस्लाम कुरैशी ने अपने समर्थकों संग कोतवाली गंगनहर में आकर नए कोतवाली मणिभूषण श्रीवास्तव का बुके देकर स्वागत किया तथा उनके अच्छे कार्यकाल का वर्णन किया, साथ ही आगामी कार्यकाल की सफलता की कामना की।कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के संवेदनशील होने के चलते नए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पर यहां की शांति व्यवस्था को बरकरार रखने तथा क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने की बड़ी जिम्मेदारी उनके कंधों पर है और इस जिम्मेदारी को वह बखूबी निभाना भी जानते हैं, इसीलिए उनकी तैनाती कोतवाली गंगनहर में की गई है, इससे पूर्व भी वे कोतवाली सिविल लाइन में तैनात रहकर एक अनुभवी अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। इस माह के अंत में रमजान का पवित्र महीना भी प्रारंभ होने वाला है तथा आगामी महीनों में कांवड़ यात्रा भी शुरू होगी, जिसे सकुशल संपन्न कराने के लिए उनका अनुभव क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।









