यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा विधायकों का पुतला
पहाड़ मैदान का विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा विधायक विनोद चमोली और किशोर उपाध्याय द्वारा दिए गए बयानों के विरोध में बुधवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समर्थ अग्रवाल व कार्तिक शर्मा के संयोजन में देवपुरा चौक पर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। पुतला दहन करने से पूर्व कार्यकर्ता पत्रकारवार्ता करने आए हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रैसवार्ता स्थल तक पहुंच गए और प्रैस क्लब के सामने सड़क पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए और भाजपा विधायकों द्वारा दिए गए विवादित बयानों की निंदा करते हुए विधायकों द्वारा पर्वतीय और मैदानी का विवाद खड़ा करने आरोप लगाया। इस अवसर पर समर्थ अग्रवाल व कार्तिक शर्मा ने कहा कि राज्य का विकास करने और युवाओं को रोजगार देने में नाकाम भाजपा सरकार और उसके विधायक जनता का ध्यान बांटने के लिए पहाड़ और मैदान का विवाद खड़ा कर रहे हैं। भाजपा और सरकार को विधायकों पर कार्रवाई करनी चाहिए। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना व दीपक टंडन ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा लगातार जनता की भावनाओं को आहत करने वाले विवादित बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की एकता को खंडित करने का प्रयास कर रही भाजपा को जनता चुनाव में सबक सिखाएगी। प्रदर्शन और पुतला दहन करने वालों में दीपक टंडन, संजय सैनी, अशोक शर्मा, मनोज जाटव, विकास चंद्रा, समर्थ अग्रवाल, विशाल प्रधान, निखिल सौदाई, सार्थक ठाकुर, आशु श्रीवास्तव, सचिन बेनीवाल, दीपक कोरी, तरूण व्यास, कपिल पाराशर, मोहित चंचल, विकास चंद्रा, गौरव चौहान, सौरव सैनी, निर्वाण सैनी, विमला पांडे, संजय पालीवाल, दिनेश पुंडीर, अजय मुखिया, सूरजपाल, विशाल अग्रवाल, जतिन हांडा, हरद्वारी लाल, आरिफ, संजय गौतम, विशाल शर्मा, गुलशन शर्मा, संगम, दीपक गौतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।











