लक्सर

रेलवे फाटक के पास युवक की ट्रेन से कटकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस को पुलिस कंट्रोल रूम से सीधडू रेलवे फाटक के पास एक युवक के ट्रेन से रन ओवर होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां खंभा संख्या 4/24 व 4/25 के बीच एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। मौके पर मौजूद ग्रामीणों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया जिसमें पता लगा कि युवक सीधडू गांव का निवासी है। परिजनों की मदद से मृतक की पहचान सुमित (23 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय कालू राम, निवासी ग्राम सीधडू, थाना कोतवाली लक्सर के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी, उप जिला चिकित्सालय रुड़की भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button