लक्सर

शादी में ‘तमंचे पर डिस्को’ पड़ा भारी, वायरल वीडियो से सीधा हवालात पहुंचा युवक

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान तमंचे के साथ डांस कर दबंगई दिखाना एक युवक को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि शादी समारोह में युवक खुलेआम 315 बोर तमंचा लहराते हुए डांस कर रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसने पुलिस महकमे को तुरंत अलर्ट कर दिया। एसएसपी नवनीत सिंह के सख्त निर्देशों के बाद पथरी थाना पुलिस ने बिना देर किए एक्शन लिया। देर रात बहादरपुर जट्ट रोड स्थित पानी की टंकी के पास दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत पुत्र जगपाल, गांव खड़ंजा कुतुबपुर कोतवाली लक्सर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हवालात भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button