हरिद्वार

दीप गंगा सिडकुल में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में हरिद्वार के दीप गंगा सिडकुल में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य अपने सनातनी हिन्दू धर्म और संस्कृति की धरोहर को संजोकर रखने का प्रयास रहा। सनातनी हिन्दू सम्मेलन में विश्व विख्यात सुप्रसिद्ध रंगमंच कलाकार और हिन्दू धर्म के प्रति समर्पित बाबा सत्यनारायण मौर्य ने अपने उद्बोधन से सम्मेलन में उपस्थित सभी हिन्दू धर्मावलंबियों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। हिन्दू धर्म की महत्ता और एकता का संदेश दिया। विराट हिन्दू सम्मेलन को भव्य और दिव्य बनाने के लिए कार्यक्रम के संरक्षक के रूप रमेश जैन, विनोद त्रिपाठी एवं साधु राम सैनी का मार्गदर्शन मिला। विराट हिन्दू सम्मेलन समिति के सयोजक प्रेम चंद सैनी, सहायक सयोजक चन्द्र मुकुट, राहुल कुमार, विकास कुमार, नरेंद्र चौधरी, राधे श्याम उपाध्याय, अनिल सैनी, राजीव गुप्ता, अभय गुप्ता, विनय डांगर, बृजेश पांडेय, अमित दुबे, रामेश्वर, अमित रघुराज सिंह पुंडीर, केशव चौहान, रवि के सहयोग से कार्यक्रम की भव्यता और दिव्यता बनाने में योगदान रहा। सम्मेलन में विशाल सनातनी हिन्दू धर्मावलंबियों की सहभागिता से भी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक और भव्यता का रूप देने में सहायक रहा।

Related Articles

Back to top button