ईद मिलादुन्नबी की धूम, लक्सर से कलियर शरीफ रवाना हुए जायरीनों के काफिले
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लक्सर क्षेत्र में भी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की रौनक देखने को मिली। लक्सर के अलग-अलग गांवों से बड़ी संख्या में जायरीन काफिलों के रूप में कलियर शरीफ के लिए रवाना हुए। हाथों में तिरंगे और इस्लामी झंडे जुबां पर नात-ए-पाक के साथ जायरीनों में खासा उत्साह नजर आया। जायरीनों ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में मनाया जाता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी यह दिन हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। लक्सर से रवाना हुए जायरीन कलियर शरीफ पहुंचकर साबिर पाक की दरगाह पर फूल चादर पेश करेंगे और देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगेंगे। उन्होंने बताया इस दौरान दरगाह परिसर में लंगर का भी आयोजन किया जाएगा।









