हरिद्वार

कर्तव्यनिष्ठा और कर्मठता की मिसाल बने उप निरीक्षक अशोक सिरसवाल, ‘पुलिस मैन ऑफ द मंथ’ के लिए चयनित

अपने फर्ज के प्रति वफादारी, कार्य के प्रति समर्पण और जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन ही एक पुलिसकर्मी की असली पहचान

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस विभाग में ऐसे अधिकारी भी हैं, जो अपनी कार्यशैली, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा से अलग पहचान बनाते हैं। इन्हीं में एक नाम मंगलौर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक सिरसवाल का भी है। अक्टूबर 2026 के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा घोषित ‘पुलिस मैन ऑफ द मंथ’ की सूची में उनका चयन होना उनकी सेवाओं और कार्य के प्रति समर्पण को सम्मानित करने का अवसर है। अशोक सिरसवाल अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने वाले पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। पुलिस की वर्दी केवल पद और अधिकार का प्रतीक नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की बड़ी जिम्मेदारी भी है। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए जिस मेहनत, धैर्य और अनुशासन की आवश्यकता होती है, वह एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी की पहचान बनती है। अपराध पर अंकुश लगाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उप निरीक्षक अशोक सिरसवाल जैसे अधिकारियों का सम्मान निश्चित रूप से अन्य पुलिसकर्मियों को भी अपने कर्तव्यों के प्रति प्रेरित करता है। एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करना भी सराहनीय है। इससे पुलिस विभाग में बेहतर कार्य करने की भावना को प्रोत्साहन मिलता है और जवानों का मनोबल बढ़ता है। वास्तव में सम्मान उसी का होता है, जो अपने पद को केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा और कर्तव्य समझकर निभाता है। अशोक सिरसवाल को ‘पुलिस मैन ऑफ द मंथ’ चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button