देहरादून

हरिपुर कलां स्थित संत पथिक आश्रम में संगीतमय श्री राम कथा का किया गया भव्य आयोजन

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से पधारे कथा व्यास के मुखारविंद से श्री राम कथा का रसपान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। देहरादून जिले के हरिपुर कलां स्थित संत पथिक आश्रम में नौ दिवसीय श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश मुरादाबाद के सारस्वत परिवार की ओर से श्री राम कथा का सुन्दर आयोजन किया गया।

Oplus_131072
एक जून दिन शनिवार मुख्य यजमान सारस्वत परिवार द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर श्री राम कथा का शुभारम्भ किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश मुरादाबाद से पधारे कथा व्यास आचार्य व्योम त्रिपाठी के मुखारविंद से सुन्दर संगीत के साथ कथा का रसपान कराया गया। जिसमें कथा में उपस्थित सभी भक्तों ने कथा का रसपान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। वहीं कथा व्यास आचार्य व्योम त्रिपाठी ने बताया कि बड़े ही सौभाग्य से श्री राम कथा श्रवण करने का अवसर मिलता है।
Oplus_131072
श्री राम कथा श्रवण करने मात्र से मानव जीवन धन्य हो जाता है। सभी सनातन प्रेमियों को श्री राम कथा श्रवण करनी चाहिए। श्री राम कथा में प्रभु श्री राम की सुन्दर लीला का दर्शन होता है तो वहीं ऐसे धार्मिक अयोजन से हमारे धार्मिक ग्रंथों का भी ज्ञान प्राप्त होता है। वहीं कथा के नौवें दिन श्री राम चरित्र मानस के सुन्दर काण्ड का बहुत ही सुन्दर प्रसंग श्रवण कराया गया।जिसमें उपस्थित सभी भक्तों ने कथा श्रवण करते हुए मंत्रमुग्ध हो गए कथा के उपरान्त आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया।
Oplus_131072
वहीं मुरादाबाद से पधारे मुख्य यजमान श्री सौरभ सारस्वत एवं श्वेता शर्मा (सारस्वत) ने बताया कि सनातन धर्म की रक्षा करने हेतु सभी सनातन प्रेमियों को एक जुट रहते हुए सनातन संस्कृति का पुनर उत्थान करना चाहिए हमारी पीढ़ी को सनातन धर्म का ज्ञान होना चाहिए।इसी उद्वेश्य से ही उनके परिवार की ओर से श्री राम कथा का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि उनका परम सौभाग्य है कि मां गंगा की कृपा से ही गंगा तट के निकट श्री राम कथा में सेवा करने का अवसर मिला है। मुख्य यजमान परिवार की ओर से कथा में पधारे सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया। वहीं कथा के मुख्य यजमान की ओर से आश्रम परिवार का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कथा आयोजन में आश्रम की ओर से विशेष रूप से सहयोग दिया गया।
Oplus_131072
जिसमें कथा में पधारे सभी भक्तों के ठहरने की उचित व्यवस्था की गई। जिसके लिए समस्त आश्रम परिवार बधाई के पात्र है। वहीं 10 जून यानी आज सोमवार को हवन यज्ञ के पश्चात दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर कथा के मुख्य यजमान श्री सौरभ सारस्वत, श्वेता शर्मा (सारस्वत) एलएन शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, आन्या सारस्वत, ऐश्वर्य सारस्वत हरिपुर कलां ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज जखमोला, सहित सैकड़ों राम भक्त शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button