देहरादून

अमित खत्री ने की देश के केंद्रीय मंत्री से मुलाकात, दी बधाई

राजेश कुमार देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। भारत देश के युवा केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू (नागरिक उड्डयन मंत्री) से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हे केंद्रीय मंत्री बनाये जाने पर बधाई दी, देश के रजक समाज के अमित खत्री राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारत हिंदू महासभा व राष्ट्रीय अध्यक्ष ABDM युवा ने आभार व्यक्त किया। खत्री ने गुलदस्ता भेंट कर अभिवादन किया व अंग वस्त्र पटका भेंट कर नायडू को बधाई दी। खत्री ने मंत्री नायडू से निवेदन किया की युवा होने के नाते वे युवाओं का विशेष ख्याल रखे। जानकारी के अनुसार नायडू के अमित खत्री के साथ बहुत सुदृढ़ मित्रता वाले सम्बन्ध है नायडू के चुनाव प्रचार मे खत्री अपने सभी सामाजिक साथियो व टीम के साथ उनका समर्थन करने श्रीकाकुलम आंध्र प्रदेश भी गये थे। वहीं केंद्रीय मंत्री नायडू ने मिठाई खिला कर अमित खत्री का सम्मान किया। मंत्री नायडू से ये भी निवेदन किया गया की आने वाले विधान सभा चुनाव मे पिछड़े वर्ग को भी प्राथमिकता मे रखा जाये। राजनीतिक हिस्सेदारी पिछड़ों को भी अग्रणी कर के मिले। देश मे रजक समाज की वर्षो से लंबित पड़ी मांग अनुसूचित जाती आरक्षण मे शामिल करना इसमे भी साथ दिया जाए व सभी प्रदेशो मे रजक कल्याण बोर्ड के गठन करवाने हेतू साथ देने के लिए भी आग्रह किया। रजक समाज ने आंध्रप्रदेश मे अपना पूर्ण समर्थन TDP को दिया इसलिए पूरे देश मे व आंध्रप्रदेश मे जल्द से जल्द रजक कल्याण बोर्ड व अनुसूचित जाति आरक्षण मे शामिल कर रजक समाज के साथ न्याय किया जाए।
राममोहन नायडू जी ने आश्वाशन दिया जरूर इस पर संज्ञान लेंगे व पूर्ण साथ देगे।

Related Articles

Back to top button