हरिद्वार

स्वतंत्रता दिवस पर किया राजकीय प्राथमिक विद्यालय अकोड़ा खुर्द की प्रधानाध्यापिका को सम्मानित

राजेश कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लकसर के ग्राम अकोड़ा खुर्द की प्रधान श्रीमती बसन्ती देवी ने गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधु उपाध्याय को विद्यालय एवं छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान पति पवन ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं है। गुरु ही हमें उज्जवल जीवन जीने की राह दिखाते हैं। आज के दौर में बहुत कम शिक्षक ऐसे बचे हैं जो बच्चों के प्रति स्नेह रखते है और उनके मानसिक विकास की देखभाल करते हैं। स्कूल की प्रधानाध्यापिका मधु उपाध्याय की कार्यशैली को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया है। प्रधानाध्यापिका मधु उपाध्याय के प्रयासों से छात्र-छात्राओं को सही शिक्षा मिल रही है। जिससे छात्र-छात्राएं लगातार अच्छे अंकों से पास हो रहे हैं। विद्यालय में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी निरंतर किया जाता है। छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में योगदान करने वाले शिक्षकों का सम्मान करना गौरव की बात है। उहोंने आशा व्यक्त की प्रधानाध्यापिका उपाध्याय इसी प्रकार छात्र-छात्राओं को शिक्षा व संस्कार प्रदान करती रहेगी। मधु उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल के छात्र-छात्राओं को शिक्षा और संस्कार प्रदान कर उन्हें एक जिम्म्ेदार नागरिक के रूप में तैयार करना उनका फर्ज है और अपने फर्ज के लिए यदि ज्यादा समय भी देना पड़े तो वह हमेशा देने को तैयार हैं। इस दौरान समस्त विद्यालय स्टाफ एवं कक्षा मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर सोनू, देशराज, सुनील, मेघराज, संदीप आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button