उत्तराखंड सड़क सुरक्षा को लेकर ऋषिकेश एआरटीओ द्वारा वाहन चालकों की गई अपील
नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से सावधानी पूर्वक करें यात्रा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। उत्तराखंड में एक के बाद एक हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करने हेतु परिवहन विभाग द्वारा भी लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं ऋषिकेश एआरटीओ रावत सिंह कटारिया ने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड में देश भर से भारी संख्या में यात्रियों का आगमन रहता है। जिसमें उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों पर आने जाने वाले वाहनों की भी आवाजाही बढ़ जाती है। जिससे कई बार यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रहती है जबकि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने हेतु परिवहन विभाग द्वारा लगातार अलग अलग स्थानों पर अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें परिवहन विभाग की टीमें अपनी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ काम कर रही हैं। जिससे किसी तरह से यातायात व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके। वहीं पिछले काफी समय से पहाड़ी क्षेत्रों में व मैदानी क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। जिस पर ऋषिकेश एआरटीओ रावत सिंह कटारिया ने बताया कि ऋषिकेश क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान भी चलाए जा रहे हैं। जहां वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, ओवर लोडिंग वाहन, फिटनेस आदि की बारीकी से जांच की जा रही है। वहीं एआरटीओ द्वारा वाहन चालकों से अपील करते हुए बताया कि वाहन वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बैल्ट अवश्य लगाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, आवश्यकता होने पर वाहन को सड़क किनारे उचित स्थान पर ही खड़ा करें जिससे अन्य वाहनों को आने जाने में कोई दिक्कत नहीं हो। वहीं उन्होंने बताया कि विशेष रूप से पहाड़ी मार्गो पर मौसम की स्थिति को देखते हुए ही यात्रा करें। एआरटीओ द्वारा बताया कि कई बार वाहन चालक लम्बी दूरी तय कर लगातार वाहन चलाने के कारण वाहन चालक को अचानक नींद आने पर भी वाहन नियंत्रण नहीं होने पर दुर्घटना हो जाती है। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से ही यात्रा करनी चाहिए। जिससे सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रण किया जा सके।