हरिद्वार

राम कृष्ण मिशन सेवा आश्रम में शुरु हुई आयुष्मान कार्ड से नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार जिले में पिछले 124 सालों से आम जनता को निरंतर उत्तम चिकित्सा सुविधा प्रदान करते हुए राम कृष्ण मिशन सेवा आश्रम में अब आयुष्मान कार्ड से भी चिकित्सा सुविधा दी जाने लगी है। दूर दूर से सभी धर्म के लोग यहाँ सन 1901 से चिकित्सा लाभ लेने आते है। यहाँ से चिकित्सा लाभ लेकर जाने वाले लोगो का यहाँ के प्रबन्धन के बारे में कहना है कि जहाँ एक और चिकित्सा के नाम पर दुःखी, पीड़ित रोगियों की जेब लूटने मे अधिकांश हॉस्पिटल न्याय संगत मानते है तो वही यहाँ पर अधिकांश टेस्ट जैसे सिटी स्केन, अल्ट्रा साउंड, डाएलेसिस बाजार से कम दाम मे किये जाते है। रोगियों को चाय, दूध, भोजन की सुविधा भी दी जाती है। समय समय पर नर्स, डॉक्टर का रोगी का हाल पता करने आना और पूरे अस्पताल की सफाई व्यवस्था का जवाब नही। स्वामी विवेकानंद के कथन मानव सेवा, ईश्वर सेवा है के लिए डॉक्टर बख़्शी, डॉक्टर नितिन, डॉक्टर चौधरी, गोकुल जैसे अनेक पुरुष और महिल चिकित्सक दिन रात समर्पित भाव से अपने कृतव्य को पुरा करते है। राम कृष्ण मिशन सेवा आश्रम चिकित्सालय में अब आयुष्मान कार्ड से भी चिकित्सा सुविधा मिलने की खबर से आस पास के क्षेत्र में खुशी की लहर देखने को जो मिली है उसके पीछे यहाँ के प्रबन्धन का गुणवत्ता से समझौता न करना है। जिसके कारण 124 से आम जनता का विश्वास बना हुआ है। रामकृष्ण मिशन अस्पताल के वर्तमान संचालक स्वामी दयामूर्तियनंद महाराज ने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए इलाज की सुविधा शुरू हो गई है, जिसका जरूरतमंद लाभ उठा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button