Blog

राज्य व्यापार मण्डल की महानगर कार्यकारिणी घोषित

प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने किया व्यापारी हितों के लिए कार्य करने आह्वान

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। राज्य व्यापार मण्डल की महानगर कार्यकारिणी घोषित कर दी गयी है। देवपूरा स्थित हिमगिरी होटल में प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने महानगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में सोनाल गर्ग, विपिन खन्ना, मोनू शर्मा, रिक्की अरोड़ा, विपिन गुप्ता उपाध्यक्ष, अंकित माहेश्वरी, अनन्त पांडे, संदीप गोस्वामी, मुकुल सैनी (सोनू) महामंत्री, चन्दर संसारिया, रोहित रौतेला, पंकज भारद्वाज संगठन मंत्री, सोनू गुप्ता, राकेश बिष्ट, तुषार चौधरी, मनोज बिश्नोई सचिव, सागर कुमार प्रजापति को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। जबकि कार्यकारिणी सदस्य विकास शर्मा, देव चौटाला, राजेश सिंघल, नितीश मल्होत्रा, काले भाई, पवन अरोड़ा को कार्यकरिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा कि व्यापारी लगातार राज्य व्यापार मण्डल से जुड़ रहा है। जिससे संगठन को मजबूती मिल रही है। उन्होंने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी और सभी से व्यापारी हितों की रक्षा का संकल्प लेते हुए कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजंेद्र चौटाला ने नितिन चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा भी की। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि समस्त व्यापारी संगठनों से वार्ता कर प्रदेश में व्यापारी आयोग के गठन की मांग को जोरदार तरीके से सरकार के समक्ष रखा जाएगा। युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विशाल गोस्वामी व महानगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी लगातार मेला भूमि रोड़ी बेलवाला से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक मेला क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पाया है। बाहरी लोग मेला भूमि पर अतिक्रमण कर स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक हानि पहुंचा रहे हैं। प्रशासन को तत्काल सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करना चाहिए। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक सरिता पुरोहित, मोहन सिंह असवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत अग्रवाल, विजय प्रजापति, प्रदेश महामंत्री अतुल गोसाई, सयुंक्त महामंत्री दीपक गौनियाल, प्रदेश सचिव जसवंतसिंह बिष्ट, सागर कुमार, वैध डा.सुबोध शर्मा, राजवर्धन कांडपाल, प्रदेश प्रचार सचिव गोकुल सिंह रावत, कनखल व्यापार मंडल महामंत्री दिनेश कालरा, जमालपुर व्यापार मण्डल अध्यक्ष विनोद राठौर, रवली मेहदूद अध्यक्ष बाबू राम, हरकी पैड़ी अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, व्यापारी नेता नितिन चौहान, प्रदीप शर्मा, डा.विष्णुदत्त वर्मा, नरेश चनयाना, ब्रह्मपुरी व्यापार मण्डल अध्यक्ष मास्टर मुन्ना, बिल्केश्वर व्यापार मण्डल अध्यक्ष रवि शर्मा, रितेश अग्रवाल, अनुज गर्ग, मनीष सिंघल, पंकज अरोड़ा, मोहित चौहान, प्रशांत नेगी आदि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button