भगवान शिव ही संसार के पालनहार हैंः सतीश महाराज
बिल्वकेश्वर मंदिर में नववर्ष पर शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए श्रद्घालुजन

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। कण-कण में विराजमान भगवान शिव ही संसार के पालन हार हैं। भगवान शिव की शरण में आने वाले प्रत्येक भक्त का कल्याण होता है। आज नववर्ष पर बिल्वकेश्वर मंदिर में आए हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मंदिर के श्रीमहंत सतीश वन महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव की पूजा के लिए नववर्ष पर्व पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना व अभिषेक करने से मनचाहा वरदान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव कल्याणकारी देव हैं। इस दिन विधिपूर्वक पूजन-अर्चन करने से व्यक्ति के सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं तथा उसके समस्त पापों का क्षय हो जाता है। कहा कि जो व्यक्ति विधिपूर्वक पूजन-अर्चन व अभिषेक न कर सके तो एक लोटा जलमात्र भगवान का अर्पित करने से ही उसको अभिष्ट फल की प्राप्ति होती है। कारण की भगवान शिव को जलधारा अतिप्रिय है। भगवान को भोलेनाथ कहा जाता है। इस कारण से भगवान शिव अतिशीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।











