हरिद्वार

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में पहली बार शहर इकाई की महिला विंग का हुआ गठन

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता


हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की शहर व्यापार मंडल इकाई में पहली बार महिला विंग का गठन किया गया है।इससे पहले प्रदेश और जिला स्तर पर महिला विंग नहीं बनी थी, लेकिन अब व्यापारी महिलाओं को संगठन में मजबूत प्रतिनिधित्व देने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द वर्मा के निर्देश पर महिला विंग का गठन किया जा रहा है। यह पहली बार हो रहा है कि शहर स्तर पर महिला विंग का गठन हुआ है। राजीव पाराशर ने स्वयं इस विंग का गठन किया और प्रमुख पदों पर महिलाओं को मनोनीत किया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों में मंजू कोचर को महिला विंग की अध्यक्ष, रुचि डोलिया को महामंत्री, नलिनी दीक्षित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और तन्नू सिंह को महिला युवा विंग की अध्यक्ष बनाया गया है। राजीव पाराशर ने कहा कि महिलाओं को सशक्तिकरण प्रदान करने के लिए महिलाओं की व्यापार मंडल में भागीदारी सुनिश्चित की गई है,महामंत्री अमन शर्मा कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक कमल बृजवासी ने बताया कि अध्यक्ष मंजू कोचर के नेतृत्व में यह विंग महिला व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी तथा उनके हितों की रक्षा करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से सक्रिय योगदान की अपील की। कार्यक्रम में पधारे नगर विधायक मदन कौशिक ने महिला विंग के पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी से संगठन और मजबूत होगा और व्यापार मंडल में महिलाओं की भागीदारी महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करेगा, जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर ने कहा यह गठन व्यापारी समुदाय में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि व्यापार मंडल में महिलाओं की भागीदारी से व्यापार मंडल को मजबूती मिलेगी देश में महिलाए हर क्षेत्र में बढ़चढ़ कर भागेदारी कर रही है तो व्यापार मंडल में महिलाओं को जोड़कर एक अच्छा संदेश दिया गया है। पूर्व राज्यमंत्री डा. संजय पालीवाल ने महिला विंग को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं की व्यापार मंडल में नियुक्ति से महिलाओं में व्यापार के प्रति रुचि बढ़ेगी और व्यापार मंडल का परिवार बढ़ेगा और व्यापार मजबूत होगा। जिला महामंत्री प्रदीप कालरा ने इस गठन को सराहनीय बताया और कहा कि व्यापारी महिलाओं के मुद्दों को अब अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। संगठन अब महिला व्यापारियों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देगा और उनके हितों की रक्षा करेगा। रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल, प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद मिश्रा, शहर व्यापार मंडल के संरक्षक बिट्टू पालीवाल, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी, भाजपा जिला मंत्री विनीत जोली, मेयर प्रतिनिधि सुभाष चंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश केशवानी, प्रदेश सचिव राकेश गोयल, विजय शर्मा, जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर, शहर उपाध्यक्ष संजय चौहान, जिला महामंत्री प्रदीप कालरा, जिला उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, पंकज मित्तल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, शुभम अग्रवाल,सन्नी सक्सेना, हन्नी शर्मा, अनिल शर्मा, गौरव मेहता,विष्णु अरोड़ा, वेद अरोड़ा,राजन सेठ,संजय अरोड़ा,अरुण राघव,आशु वर्मा,विकास शर्मा, अरुण अग्रवाल, राहुल शर्मा, राजू मनोचा, नागेश वर्मा, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, मनोज सैनी, अमित शर्मा, राहुल कंडपाल, पार्षद सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button