हरिद्वार

महालक्ष्मी व्यापार मंडल ने पार्षद को दिया ज्ञापन

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। महालक्ष्मी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विष्णु अरोड़ा व संयोजक संजय चौहान के नेतृत्व में वरिष्ठ व्यापारियों ने वार्ड नंबर 11 के पार्षद दीपक शर्मा को एक ज्ञापन सौंपकर शिवमूर्ति से लेकर ललतारौ पुल तक सीवर कार्य पूर्ण होने के पश्चात नये‌ सिरे से डामर की रोड़ बनाये जाने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने मांग कि है कि हरिद्वार रेलवे रोड शिवमूर्ति से ललतारौ पुल तक सीवर की पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है, ऐसे में सडक के बीचों बीच डामरीकरण को तोड़कर डाले जा रहे सीवर के पाइपों के कार्यों के पूरो होने के पश्चात यहां बनाये जाने वाली डामर रोड से पूर्व पुरानी रोड को पूरी तरह से ध्वस्त (तोडकर) नई रोड बिछाये जाने हेतु डामरीकरण किया जाए, चूंकि पहले से ही इस रोड पर डामरीकरण रोड दुकानों से कई अधिक ऊंची है, जिससे बरसाती दिनों में बरसाती पानी दुकानों के भीतर घुसकर व्यापारियों को आर्थिक नुक्सान पहुंचाता है, जिसे ध्यान में रखते हुए यहां पूरी सड़क को तोड़कर नये सिरे से सड़का का निर्माण किया जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि व्यापारियों व यहां आने वाले यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत निर्माण हो सके। मांग करने वालों में मुख्य रूप से वीरेन्द्र शर्मा, रामनाथ, चमकेश, कृष्णा, रमेश अरोडा, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button