
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार एसएसपी की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए लक्सर कोतवाली पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कारोबारी को तमंचा दिखाकर धमकी देने और दुकान में तोड़फोड़ के मामले में लगभग आठ दिनों से फरार चल रहा था। लक्सर पुलिस के मुताबिक 30 दिसंबर को केशवनगर में एक कारोबारी की दुकान पर आरोपी हिस्ट्रीशीटर सचिन ने गाली-गलौच, तोड़फोड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। ठोस सुरागरसी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
आरोपी के खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं पुलिस अब आरोपी हिस्ट्रीशीटर सचिन केशव नगर लक्सर के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।









