ज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने ली दायित्व निर्वहन की शपथ
नकारात्मक नहीं, सकारात्मक खबरों पर अधिक ध्यान दें: विधायक उमेश कुमार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि०) का शपथ ग्रहण एवं पत्रकार सम्मान समारोह बुधवार को सैनी आश्रम में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं खानपुर विधायक उमेश कुमार उपस्थित रहे और उन्होंने समारोह की गरिमा बढ़ाई है। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही है। समारोह के दौरान विधायक उमेश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबर खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री मोहम्मद आरिफ चौधरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गुलफान अहमद, राष्ट्रीय सचिव नौशाद अली, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित वर्मा, प्रचार मंत्री बिजेंद्र शिसवाल, राष्ट्रीय सदस्य तनवीर खान एवं राष्ट्रीय सदस्य शमीम को उनके-अपने पदों की शपथ दिलाई है। सभी पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन कर्मठता, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करने का संकल्प भी लिया है। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक उमेश कुमार ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। पत्रकारों को समाचार लेखन के दौरान निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि समाज को सकारात्मक दिशा मिल सके। उन्होंने कहा कि नकारात्मक खबरों से बचते हुए समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों और सकारात्मक पहलुओं को प्रमुखता देनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि पत्रकार विकास कार्यों में आ रही समस्याओं को निष्पक्ष रूप से शासन-प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि समाधान की दिशा में सार्थक प्रयास हो सकें।
वरिष्ठ समाजसेवी विशाल गर्ग ने ज्वालापुर हरिद्वार प्रेस क्लब से पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की है। वहीं पूर्व राज्य मंत्री नईम कुरैशी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और इसकी निष्पक्षता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। उपस्थित अतिथियों ने मंच के माध्यम से अपने-अपने विचार रखें और ज्वालापुर हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि०) के उज्जवल भविष्य की कामना भी की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश पांडे द्वारा एंव संचालन विश्वास सक्सेना
किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ है। इस अवसर पर गुरु नानक देव धर्म प्रचारक समिति के अध्यक्ष सुभाष सूबा सिंह ढिल्लों, वरिष्ठ समाज सेविका किरण सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, वरिष्ठ समाजसेवी आकाश ठाकुर, उमर खान, फैजान अंसारी, वरिष्ठ समाजसेवी सकूने नज़र, नासिर खान, वरिष्ठ पत्रकार आफताब खान, वरिष्ठ पत्रकार प्रीतम सिंह, पत्रकार खुशबू, पत्रकार प्रीति अग्रवाल, पत्रकार प्रभा सिंह, पत्रकार मेहरबान मलिक, पत्रकार राजेश बहुगुणा, वरिष्ठ पत्रकार अनिल बिष्ट, अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन के हरिद्वार जिलाध्यक्ष नवाज अब्बासी आदि बड़ी संख्या में पत्रकार समाजसेवी गण मौजूद रहे।









