हरिद्वार

एक फिर हरिद्वार में चार उप निरीक्षको के हुए फेरबदल

उप निरीक्षक अशोक सिरस्वाल को मिली चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में लगातार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल द्वारा पुलिस अधिकारियों के तीसरी बार फेरबदल किए है। वहीं एसएसपी ने बृहस्पतिवार को चार उपनिरीक्षकों के फेरबदल करते हुए कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आदेश जारी किए है।

उप निरीक्षक मनोज गैरोला को वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली रुड़की से कोतवाली मंगलौर, उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी को एसआईएस शाखा से वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली रुड़की, उप निरीक्षक अशोक सिरस्वाल को कोतवाली कनखल से लण्ढौरा चौकी प्रभारी का कोतवाली मंगलौर और उप निरीक्षक संजय पुनिया को प्रभारी चौकी काली नदी कोतवाली भगवानपुर से प्रभारी सीआईयू रुड़की की जिम्मेदारी सौंपी है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी 15 पुलिस अधिकारियों के फेरबदल, फिर दो पुलिस अधीक्षक सहित सीओ के तबादले किए थे, लगातार जनपद में पुलिस अधिकारियों के फेलबदल के चलते पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button