Video: लक्सर विकास खंड में किसान दिवस का आयोजन, विभागों के स्टाल लगाकर किसानों दी जानकारियां
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर खंड विकास कार्यालय में किसान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लक्सर एसडीएम सौरभ असवाल ने किसानों को गन्ने और गेहूं के अलावा अन्य फसलों से होने वाली अच्छी पैदावार के बारे में बताया, कार्यक्रम में हरिद्वार दूध उत्पादक सहकारी संघ और कृषि उत्पादन मंडी समिति के किसान मौजूद रहे एसडीएम सौरभ असवाल ने किसानों को बताया कि कैसे वे अपनी फसलों की उत्पादकता बढ़ा सकते हैं, और अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है जिनका लाभ उठाकर वे अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकते हैं इसके अलावा उन्होंने किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में किसानों ने अपनी समस्याएं भी रखीं उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फसलों के लिए उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और उन्हें अपनी फसलों को बेचने में परेशानी हो रही है एसडीएम ने उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए काम कर रही है।









