देहरादून

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे

प्रातः काल से ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंच रहे शिव भक्त

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। आज महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं इस अवसर पर ऊधम सिंह नगर खटीमा सितारगंज मार्ग स्थित विडोरा मझोला के प्राचीन श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर के मुख्य पुजारी श्री कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि हर वर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं।

Oplus_16908288
वहीं उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए मन्दिर में उचित व्यवस्था की जाती है। वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस कर्मी अपनी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी पर मौजूद रहते हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी श्री कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जो भी श्रद्धालु सच्ची श्रद्धा व आस्था के साथ भगवान शिव पार्वती की पूजा अर्चना करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
Oplus_16908288
मुख्य पुजारी श्री कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले कई दशकों से श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र बना हुआ है। जहां श्रद्धालुगण मंदिर में माथा टेक पूजा अर्चना करते हैं। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है। मुख्य पुजारी कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव पार्वती की पूजा अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं हेतु प्रसाद की व्यवस्था की जाती है। मन्दिर के मुख्य पुजारी श्री कृष्ण कुमार शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सुख समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Back to top button