अपहरण की झूठी सूचना देकर पुलिस को दौड़ाया, जांच में खुला आपसी विवाद का मामला, पुलिस ने की कार्रवाई
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। आपसी विवाद और लड़ाई झगड़े को छिपाने के लिए अपहरण की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करना युवकों को भारी पड़ गया। नगर कोतवाली पुलिस ने जांच में मामला झूठा पाए जाने पर संबंधित युवकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत कार्रवाई की है।घटना रात चण्डी चौक के पास की है। यहां कुछ युवकों के बीच आपसी विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा और शोर शराबा हो रहा था। इसी दौरान पुलिस को अपहरण की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रोड़ीबेलवाला चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित युवकों को चौकी बुलाकर पूछताछ की।जांच में सामने आया कि युवकों के बीच आपसी विवाद हुआ था, जिसे छिपाने के लिए अपहरण की झूठी सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की वास्तविकता सामने आने पर सभी संबंधित युवकों के खिलाफ धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस ने लोगों से अपील पुलिस को किसी भी घटना की सूचना सही तथ्यों के साथ दें। झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने, अफवाह फैलाने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।









