हरिद्वार

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज चौधरी ने स्केटिंग प्रतियोगितों के विजेताओं को वितरित किए पुरूस्कार

अक्षय कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय शूटिंग बॉल एवं वॉलीबॉल खिलाड़ी सूरज चौधरी ने डीपीएस दौलतपुर में आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए और खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। सूरज चौधरी ने कहा कि कड़ी मेहनत, कड़ी मेहनत और लगन से खेलों में उच्च स्तरीय सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। अभ्यास में निरंतरता रखें तो सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूूनम श्रीवास्तव ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए समग्र विकास में खेलों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सूरज चौधरी की उपलब्धियों पर उन्हें बधाई भी दी।

Related Articles

Back to top button