हरिद्वार

एसएसपी साहब सड़को पर बनी पुलिस चौकियों पर भी दें ध्यान

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हाल ही में हरिद्वार के नए एसएसपी नवनीत सिंह बने है। उन्होंने अवैध नशे और कानून व्यवस्था पर ध्यान देने की बात कही है। कानून व्यवस्था लागू करने में आम जनता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उस आम जनता का कावड मेले के अतिरिक्त सामान्य दिनों में सहयोग लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को उचित व्यवस्था बनानी होगी। उदाहरण के लिए मुख्य सड़को पर बनी कई पुलिस चौकी को यदि कोई आम व्यक्ति संदिग्ध, आपत्तिजनक वाहन या व्यक्ति के बारे में सूचित करना हो तो कम से कम समय में वह सूचना इन चौकी तक पहुँचनी चाहिए। अब तक पाया गया कि 112 पर कॉल करने में जब तक इन पुलिस चौकी तक सूचना पहुँचती है वह संदिग्ध वाहन या व्यक्ति इन्ही चौकियों के आगे से दूर निकल जाता है। इन चौकियों के बाहर कभी कभी बैठे पुलिस या होमगार्ड के जवान आते जाते संदिग्ध वाहन या व्यक्ति में रुचि लेना नहीं समझते है। जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button