

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार में जिला और पुलिस प्रशासन अवैध पार्किंग के चलते खुद को असहाय महसूस कर रहा है। जिसके चलते तहसील ज्वालापुर के इर्द गिर्द वाहन चालको को सड़क के मध्य सफेद पट्टी तक वाहनो को खड़ा करना पड़ रहा है। रस्म अदायगी निभाने के लिए कभी कभी नगर निगम और पुलिस प्रशासन सड़क किनारे अवैध कब्जे हटाते है पर यह अब तक स्थाई समाधान नही नही हुआ। ज्वालापुर तहसील में आने वाले वाहन चालको के लिए तहसील परिसर में भी पर्याप्त स्थान न होने के कारण लोगो को अपने वाहन सड़क किनारे सफेद पट्टी के अंदर ही खड़े करने को विवश है। यही हाल सिटी हॉस्पिटल के बाहर का है जहाँ बिना पार्किंग के हॉस्पिटल चल रहा है। इस गम्भीर विषय पर जिला प्रशासन का आँखे मुंदना शोभा नही देता। जिसके कारण आम जनता सज़ा भुगत रही हैं।









