हरिद्वार

हडकंप: घर के अंदर से मिला शव, दस दिन से मृतक अवस्था में पड़ा था युवक

रजत चौहान प्रधान सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती रात 19 फरवरी को उस समय क्षेत्र में हड़कंप मच गया जब घर पर एक शव मृतक अवस्था में पड़ा मिला। घर में अकेले रहने वाला युवक का शव दस दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। दरअसल ये पूरा मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर का बताया गया है, जहां 38 वर्षीय युवक अपने मकान पर अकेला रहता था।

वहीं इस बाबत पर ज्वालापुर कोतवाली वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात लोगों द्वारा सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मांगतेस 38 वर्षीय के रूप में हुई है, साथ ही मृतक शराब का आदी था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घर के अंदर से 10 दिन पुराना शव मिलने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button