हरिद्वार

खुलासा: कप्तान के निर्देश दिखे धरातल पर, चार घंटे में बच्ची सकुशल बरामद

रात के अंधेरे का उठाया फायदा, बच्ची को किया चोरी, अपरहणकर्ता की तलाश जारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश धरातल पर दिखाई दिए हैं, चार घंटे के अंदर गठित पुलिस टीमों ने बच्ची को सकुशल बरामद कर परिवार के चेहरों पर मुस्कान ला दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा अलग-अलग नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस, A.H.T.U. व C.I.U. हरिद्वार की 05 संयुक्त टीमें गठित करते हुए बच्चे की जल्द सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए गए थे।

Oplus_16908288
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने शुक्रवार को कनखल थाना परिसर में बच्ची चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि 19 फरवरी बीती रात तुलसी चौक स्थित फुटपाथ से दो साल की बच्ची चोरी एक मामला प्रकाश में आया था, तत्काल कनखल थाना पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया।
Oplus_16908288
उन्होंने बताया कि बच्ची को सकुशल बरामद करने के लिए अलग-अलग पांच टीमें गठित की गई थी, गठित पुलिस टीमों द्वारा बॉर्डर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित मैन्युअल पुलिसिंग एंड डिजिटल सबूत के माध्यम से पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के बाद चुराई गई बच्ची को ऋषिकुल चौक बस स्टॉप के पास लावारिस अवस्था में बरामद की गई है, जिसको बरामद करने के बाद बच्ची को परिजन के सकुशल सुपुत्र कर दिया है।
Oplus_16908288
Oplus_16908288
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि अभी तक जुटाए गए सबूत को जोड़कर पुलिस टीमें अपहरणकर्ता की तलाश में जुटी हुई है जल्द ही अपहरणकर्ता पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Related Articles

Back to top button