पुलिस अधीक्षक यातायात ने किया यातायात पुलिस लाइन का किया आकस्मिक निरीक्षण
नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। आज पुलिस अधीक्षक निशा यादव यातायात/क्राइम द्वारा यातायात पुलिस लाइन कमलदास कुटिया हरिद्वार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय, भोजनालय एवं स्टोर से संबंधित आवश्यक अभिलेखों/दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया गया तथा समस्त अभिलेखों को अद्यावधिक एवं सुव्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त अवसर पर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणों का सम्मेलन आयोजित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा सभी को उनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक यातायात द्वारा उपस्थित समस्त कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट टर्नआउट बनाए रखने, कर्तव्यों के निर्वहन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया गया।









