हरिद्वार

सिडकुल थाना पुलिस ने किया फर्जी दस्तावेज व जन्म प्रमाण पत्र बनाने का भंडाफोड़

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान की आड़ में दस्तावेज बनाने का चल रहा था बड़ा खेल, एक गिरफ्तार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, मोबाइल रिपेयरिंग दुकान की आड़ में बड़े पैमाने पर फर्जी दस्तावेज व जन्म प्रमाण पत्र बनाने का खेल चल रहा था, जिसका सिडकुल पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्देशों एवं एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में सत्यापन एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सिडकुल पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान थाना सिडकुल क्षेत्र में पिपलेश्वर मन्दिर के पास रावली महदूद में मोबाईल रिपेरिंग की दुकान में छापेमारी की तो एक व्यक्ति स्थानीय तथा बाहरी राज्यों के लोगों के फर्जी आधारा कार्ड/मार्कशीट व अन्य दस्तावेज बनाता हुआ पाया गया। वहीं इस बाबत पर सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि थाना सिडकुल पुलिस द्वारा रविवार को एक ऐसे मोबाईल रिपेरिंग की दुकान पर फर्जी दस्तावेज बनाने का काम चल रहा था, उन्होंने बताया कि आरोपी युवक इलेक्ट्रानिक उपकरण के सहारे फर्जी आधारा कार्ड/फर्जी मार्कशीट अन्य कुटरचित दस्तावेज बनाकर फायदा कमा रहा था।।उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी व्यक्ति द्वारा अपना नाम पुनीत कुमार पुत्र वेदपाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कासमाबाद पोस्ट बुढनपुर थाना स्योहरा जिला बिजनौर उ०प्र, हाल पता पिपलेश्वर मंदिर रावली महदूद थान सिडकुल बताया तथा फर्जी आधारा कार्ड/फर्जी मार्कशीट व अन्य इलेक्ट्रानिक दस्तावेज बनाने की जानकारी दी। आरोपी द्वारा जारी किए गये दस्तावेजों के सम्बन्ध में बताया कि जो लोग सिडकुल में नौकरी करने बाहरी राज्यों से आते है उनको उत्तराखण्ड के आधार कार्ड व अन्य कागजात की अवश्यकता होने पर मै किसी भी आधार कार्ड मे नाम पता चेंज व उम्र कम ज्यादा कर व प्रिंट निकालकर कस्टमर को दे देता हूँ। वहीं सिडकुल पुलिस ने आरोपी पर वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button