चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है पत्रकारिता: डॉ. चिन्मय पंड्या
एआई के दौर में पत्रकारों के अस्तित्व पर संकट गहराया: प्रदीप तिवारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस क्लब हरिद्वार द्वारा आयोजित हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोह के तीतृय चरण का शुभारंभ शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को प्रेस क्लब सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या, मुख्य वक्ता नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप कुमार तिवारी, निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री दीपक मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में डॉ. चिन्मय पंड्या ने हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्षों की यात्रा को यादगार बनाने के लिए कार्यक्रमों की श्रंखला आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है। अघोषित चुनौतियों और विषम परिस्थितियों में पत्रकारों को कार्य करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के दो स्वरूप होते हैं—एक क्रोध भड़काना और दूसरा संवेदना जगाना है। ऐसे में पत्रकारों को समाज में संवेदना जागृत करने वाली पत्रकारिता को बढ़ावा देना चाहिए। एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि पत्रकारों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है और पत्रकारिता का दमन हो रहा है। प्रिंट मीडिया तथ्य आधारित खबरें प्रकाशित करता है, जबकि सोशल मीडिया कई बार तथ्यों से दूर होकर सनसनी फैलाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों और उनके परिवारों के प्रति गंभीर नहीं है। एआई के बढ़ते प्रभाव से मीडिया संस्थानों में पत्रकारों की संख्या कम हो सकती है, इसलिए पत्रकारों के हितों की सुरक्षा हेतु आयोग का गठन आवश्यक है। निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी ने कहा कि अच्छी और निष्पक्ष पत्रकारिता कभी समाप्त नहीं हो सकती। पत्रकारों का दायित्व है कि वे समाज के सामने सत्य प्रस्तुत करें। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री दीपक मिश्रा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी पत्रकारिता के द्विशताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पत्रकारिता और पत्रकारों के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर गहन चिंतन-मनन किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक लाभ पूरे पत्रकार समाज को मिलेगा। इस अवसर पर सुनील दत्त पांडे, रामचंद्र कन्नौजिया, राहुल वर्मा, काशीराम सैनी, आशु शर्मा, अविक्षित रमन, देवेंद्र शर्मा, श्रवण कुमार झा, बालकृष्ण शास्त्री, सागर जोशी, नरेश दीवान शैली, राहुल चौहान, शिवकुमार शर्मा, राधेश्याम विद्याकुल, प्रशांत शर्मा, विकास झा, डॉ. हिमांशु द्विवेदी, विकास चौहान, दयाशंकर वर्मा, कुमकुम शर्मा, सुनील शर्मा, प्रतिभा वर्मा, शिवा अग्रवाल, गुलशन नैयर, सुभाष कपिल, शैलेंद्र ठाकुर, विजेंद्र हर्ष, रतनमणि डोभाल, दीपक नौटियाल, आदेश त्यागी, महेश पारिख, तनवीर अली, अमरीश कुमार, लव कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही कमला जोशी, प्रदीप चौधरी, विजयपाल बघेल, डॉ. विशाल गर्ग, संतोष चौहान, जगदीश लाल पाहवा, अंजू द्विवेदी, ऋषि शर्मा एवं पार्षद परमिंदर सिंह गिल सहित अनेक अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहे।









