लक्सर

अवैध देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 45 पाउच टेट्रापैक माल्टा मार्का देशी शराब बरामद की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लक्सर कोतवाली पुलिस ने थाना स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित कर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने लक्सर क्षेत्र से एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 45 पाउच टेट्रापैक माल्टा मार्का देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में वह शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शातिर आरोपी सुरेन्द्र लक्सर के टीक्कपुर गांव का निवासी हैं जिसके खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button