हरिद्वार

होली पर्व को लेकर श्यामपुर पुलिस अलर्ट, हुड़दंगियों पर कसी लगाम

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार एसएसपी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के दिशा निर्देश पर जनपद थाना प्रभारियों द्वारा होली पर्व को लेकर हुडदंगियों पर लगातार लगाम कसी जा रही है। श्यामपुर थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था को खराब करने वालों को किसी भी सूरत पर बक्सा नहीं जा रहा है। देर रात शनिवार को श्यामपुर थाना पुलिस ने 12 हुड़दंगियों को गिरफ्तार कर पुलिस एक्ट में चालान किया है। वहीं इस बाबत पर श्यामपुर थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग-सत्यापन कार्यवाही के दौरान 12 व्यक्तियों को ग्राम गाजीवाली बाजार में एकत्र होकर लड़ाई-झगडा कर शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में हिरासत लिया गया। उन्होंने बताया कि भविष्य में हुड़दंग नहीं किए जाने की हिदायत देते हुए पुलिस एक्ट में जुर्माना किया गया।

Related Articles

Back to top button