श्यामपुर थाना क्षेत्र कांगड़ी में जन्मदिन पर साले ने जीजा के सर पर पत्थर से वार कर किया लहूलुहान
पीड़ित की शिक़ायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। हरिद्वार लक्सर रोड स्थित वेलकम फार्म जगजीतपुर निवासी शिव दत्त भट्ट श्यामपुर थाना क्षेत्र कांगड़ी में कल शाम करीब 8 बजे अपने भतीजे के जन्मदिन में शामिल होने गए थे। जहां जन्मदिन में ही शिवदत्त के साले ने पत्थर से सर पर वार कर दिया। जिसमें शिव दत्त के सर से खून की धार बहने लगी। जिस पर घायल हुए पीड़ित को तत्काल मेला हॉस्पिटल में उपचार हेतु ले जाया गया। जिसमें घायल के सर पर टांके लगाए गए हैं। वहीं घायल हुए पीड़ित शिवदत्त का मेडिकल कराया गया है। पीड़ित शिवदत्त ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत श्यामपुर थाना क्षेत्र चंडी पुलिस चौकी में दे दी गई है। जिस पर पुलिस द्वारा आरोपी दुर्गादत्त गड़कोटी को हिरासत में ले लिया गया है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के लोग चंडीपुल पुलिस चौकी में खड़े रहे। अब देखना यह होगा कि पुलिस ऐसे आरोपी पर क्या कार्यवाही करती है।









