Video: अजीतपुर गाँव तालाब और रास्ते की नाप के लिए पहुची राजस्व विभाग की टीम
गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हाईकोर्ट नैनीताल के आदेश पर अजीतपुर गाँव के 10 नंबर तालाब पर नायब तहसीलदार मदन लाल ने पहुँच कर तालाब और आसपास के क्षेत्र के पैमाइस कराई है। पिछले कई वर्षो से अजीतपुर गाँव के तालाब में अतिक्रमण चलते ग्राम प्रधान पर गांववासी उँगली उठा रहे थे। इसके बाद प्रधान प्रखर कश्यप द्वारा हरिद्वार जिला प्रशासन के संज्ञान मे मामला डाला गया मगर कोई कार्यवाही न होने के बाद उत्तराखंड उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गयी। जिसके चलते अजीतपुर में तालाब और आस पास के क्षेत्र की पैमाइस की गयी।
कानूगो बिजेंद्र गिरी ने बताया कि उनके पास तालाब और रास्ते की भूमि की नाप के लिए हरिद्वार तहसीलदार की ओर से आदेश आया है जिसके चलते राजस्व विभाग की टीम द्वारा ग्राम प्रधान की उपस्तिथि मे यह कार्य हो रहा है। प्रधान प्रखर कश्यप ने बताया कि उनके गाँव मे खुली बैठक मे अक्सर कश्यप समाज के लोगो का कहना है कि तालाब की भूमि पर मत्स्य पालन करना चाहते है। उत्तराखण्ड मे धामी सरकार पहले ही कह चुकी है कि उनके राज्य मे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नही होने दिया जायेगा। इस कार्यवाही में पटवारी हरविंदर सिंह के अतिरिक्त राहुल सिंह, हरेंद्र रावत, ग्रामीण कुलदीप चौहान, संजू कश्यप, पारुल उपाध्याय, सोम चौहान, सुरेंद्र कुमार, सुनील चौहान, नीतीश कश्यप आदि उपस्तिथ रहे।









