हरिद्वार

हरिद्वार धर्मनगरी में चैत्र नवरात्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी सख्त, चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। आज से चैत्र नवरात्रों का शुभारंभ हो गया है, सुबह से ही हरिद्वार धर्मनगरी में सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली है। वहीं एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने सभी थाना प्रभारी को चैत्र नवरात्रों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए हुए हैं। भक्तों की संख्या को देखते हुए कतारों को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने हेतु हरिद्वार पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए लगातार मार्गदर्शन कर रहे हैं। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मनसा देवी मंदिर एवं चंडी देवी मंदिर एवं अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफ़ी संख्या दर्शन हेतु मंदिर आ रही है। हर कोई माँ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने को उत्साहित नजर आ रहा है। वहीं हरिद्वार पुलिस सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है कि प्रशासन का सहयोग करें, निर्धारित मार्गों का पालन करें एवं धैर्य बनाए रखें, ताकि सभी को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन का लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button