हरिद्वार

फर्जी जमानती गैंग पर सिडकुल पुलिस का शिकंजा, सरगना सहित दो गिरफ्तार

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। जनपद में सक्रिय पेशेवर जमानती गैंग के खिलाफ सिडकुल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी इसी गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस जेल भेज चुकी है।

पुलिस के अनुसार, सीजेएम कोर्ट रोशनाबाद में जमानत के दौरान फर्जी शपथपत्र और दस्तावेज प्रस्तुत कर न्यायालय को गुमराह करने का मामला सामने आया था। इस संबंध में 23 मार्च 2026 को थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज कर कमलेश, उज्ज्वल और नरेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

मामले की गहराई से जांच करते हुए पुलिस ने 26 मार्च 2026 को गैंग के मास्टरमाइंड सरफराज और उसके सहयोगी सतीश को गिरफ्तार कर लिया। जांच में खुलासा हुआ कि सरफराज, सतीश के साथ मिलकर जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करता था और अलग-अलग व्यक्तियों के नाम पर कागजात लगाकर अदालत से जमानत हासिल करता था।

एक मामले में आरोपियों ने शैलेंद्र बनाम साक्षी प्रकरण में साक्षी तिवारी की जमानत के लिए जिन जमीन के कागजात का इस्तेमाल किया, वे किसी अन्य व्यक्ति के निकले। हैरानी की बात यह रही कि असली जमीन मालिक को इस बात की जानकारी तक नहीं थी कि उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई संदिग्ध दस्तावेज और पहले जेल भेजे गए आरोपियों के मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी में सरफराज पुत्र उमरदराज निवासी मोहल्ला चौहानान ज्वालापुर, सतीश पुत्र यशपाल निवासी ग्राम बहादुरपुर, थाना पथरी निकला। पुलिस का कहना है कि इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button