हरिद्वार

नशे में ड्राइविंग से हाईवे पर हादसा, श्यामपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। जनपद के थाना श्यामपुर क्षेत्र में तड़के शराब पीकर वाहन चलाना एक बार फिर सड़क हादसे का कारण बन गया। चंडीघाट चौकी से पहले हाईवे पर चार कारों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

पुलिस जांच में सामने आया कि दुर्घटना में शामिल एक बलेनो कार का चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। संदिग्ध स्थिति को देखते हुए पुलिस ने चालक का जिला चिकित्सालय हरिद्वार में मेडिकल परीक्षण कराया, जहां शराब के सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत गिरफ्तार कर लिया और उसकी कार को सीज कर लिया।

वहीं इस बाबत पर श्यामपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी ने बताया कि अन्य वाहन स्वामियों और घायलों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान ललित राठी पुत्र दयानंद राठी, निवासी अलीपुर, तहसील सोहना, जनपद गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप मे हुई है।

Related Articles

Back to top button