हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ने एक साल से फरार धोखाधड़ी आरोपी को मथुरा से दबोचा

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे धोखाधड़ी आरोपी संजीत कुमार पुत्र रामपाल, मूल निवासी ग्राम नारनौंद, थाना नारनौंद, जिला हिसार, हरियाणा को उत्तर प्रदेश के बरसाना, मथुरा से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार, 12 जून 2025 को वादी गजेन्द्र सिंह नेगी (शिवलोक कालोनी, रानीपुर) ने कोतवाली रानीपुर में तहरीर दी कि आरोपी ने व्यवसाय के नाम पर उनसे बीस लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी की। शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 396/2025 दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में आरोपित की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मोबाइल नंबरों की संभावित लोकेशन और मुखबिर जानकारी के आधार पर आरोपित का पता लगाया और उसे बरसाना, मथुरा से गिरफ्तार किया। वहीं इस बाबत पर हरिद्वार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि टीम की सतर्कता और मुखबिर सूचना के चलते ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम और पता संजीत कुमार, पुत्र रामपाल, मूल निवासी ग्राम नारनौंद, थाना नारनौंद, जिला हिसार हरियाणा।

Related Articles

Back to top button