हरिद्वार
बीडीएस व डॉग स्क्वॉड ने मां मनसा देवी मंदिर में चलाया सघन जांच अभियान
चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जनपद पुलिस, बीडीएस (B.D.S) और डॉग स्क्वॉड की टीमें लगातार सक्रिय हैं। एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार आज टीमों ने मां मनसा देवी और मां चंडी देवी मंदिर में सुरक्षा जांच अभियान चलाया।
टीमों ने परिसर और आसपास के मार्गों में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की जांच अपने प्रशिक्षित कुत्तों और उपकरणों की मदद से की। यह अभियान श्रद्धालुओं और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।
एसएसपी नवनीत सिंह ने क्राइम मीटिंग में स्पष्ट किया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन जांच जारी रहेगी और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन हर हाल में किया जाएगा।









