हरिद्वार

व्यापारियों ने किया नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारियों का स्वागत, दी बधाई

युवा नेतृत्व के जुड़ने से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा और दिशा: कमल बृजवासी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार में वरिष्ठ व्यापारी पदाधिकारियों ने एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम हरिद्वार स्थित बड़े बाजार प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश सचिव कमल बृजवासी के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुआ, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने भाग लिया।

समारोह में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भाजपा युवा मोर्चा हरिद्वार जिला उपाध्यक्ष भोला शर्मा ओर कार्यालय मंत्री अर्श नैयर का सम्मान कर स्वागत किया गया। उन्हें फूलों की माला के साथ पटका पहनाकर ओर मिठाई खिलाकर कर सम्मानित किया गया।

वहीं प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश सचिव कमल बृजवासी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर दिया कि युवा नेतृत्व के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। वहीं जिला उपाध्यक्ष भोला शर्मा ने कहा कि संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव कमल बृजवासी, तहसील अध्यक्ष राहुल शर्मा, तहसील महामंत्री विक्की आडवाणी, तहसील उपाध्यक्ष पंकज मित्तल, तहसील मंत्री नवीन अग्रवाल, वरिष्ठ व्यापारी राकेश अग्रवाल, संदीप गुप्ता, नवीन अग्रवाल, पंकज बंसल, पंकज मित्तल और मेहुल सिंघल समेत कई पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में, सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button