लक्सर

एसएसपी के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, कई ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया है। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर की गई। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशानुसार जिले भर में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लक्सर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर रायसी में अवैध खनन की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी के निर्देशन में रायसी चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अवैध खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में, रायसी चौकी इंचार्ज अजय कुमार, कांस्टेबल महेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button